Mahila Samman Yojana : नमस्कार दोस्तों सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। जिनका लाभ राज्य की सभी महिलाओं को दिया जाता हैं। उसी प्रकार से दिल्ली सरकार अपने राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की हैं। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की जितनी गरीब महिलाएं हैं उन सभी को योजना का लाभ दिया जाएगा।
महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महिला योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं को वित्तिय सहायता राशि प्रदान करायी जाएगी। वही महिलाओं को इस योजना के लिए कुछ पात्रता का पालन करना होगा। इसके साथ ही साथ कुछ महत्वपूर्ण बातो को भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी हैं।
Contents
महिला सम्मान योजना 2024
महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार की नई योजना हैं। महिला सम्मान योजना की शुरुआत 4 मार्च 2024 को शुरु की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 40 से 50 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की वित्तिय राशि प्रदान करायी जाएगी। दिल्ली राज्य की सभी पात्र एवं योग्य महिलाओं महिला सम्मान योजना 2024 का लाभ दिया जाएगा। सीधे महिलाओं के बैंक खाते में योजना की वित्तिय राशि ट्रांसफर की जाएगी।
महिला सम्मान योजना के तहत लाभ
महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को निम्न लाभ प्रदान किया जाएगा –
- दिल्ली की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में इस योजना का खास लाभ हैं।
- महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपयें की वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह योजना चलाई गई हैं।
इसे भी पढ़ें – PM Vishwakarma Yojana 2024 Online Apply: विव्श्रकर्मा योजना आवेदन प्रारंभ, जल्द भरें फॉर्म
महिला सम्मान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
महिला सम्मान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित हैं –
- आय प्रमाण पत्र
- महिला का आधार कार्ड
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- बीपीएल कार्ड आदि
महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता
महिला सम्मान योजना के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता का पालन करना होगा –
- योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला दिल्ली राज्य की मूल निवासी होना जरूरी हैं।
- लाभ प्राप्त करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए।
- महिला की परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद कार्यरत या इनकम टैक्स भरने वाली नही होना चाहिए।
महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
दिल्ली राज्य में सरकार ने महिला सम्मान योजना को लेकर अभी सिर्फ घोषणा की हैं। फिलहास महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन को लेकर सरकार की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक नोटिस नही जारी की गई हैं। यहां तक कि अभी आवेदन कब तक शुरु होगा इसके बारे में भी कोई ऑफिसयल नोटिस नही जारी की गई हैं। लेकिन जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के आवेदन प्रक्रिया की नोटिस भी जारी कर सकते हैं।
आपको बता दें देशभर में लोक सभा चुनाव के चलते योजना की आवेदन प्रक्रिया को प्रारंभ नही किया गया हैं। लेकिन जैसे ही यह चुनाव खत्म होता हैं उसके तुरंत बाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरु कर दिया जा सकता हैं। और जैसे कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर कोई नई अपडेट आती हैं तो आपको सबसे पहले हमारे पोस्ट के माध्यम से जानने मिल जाएगी। इसके साथ ही साथ सरकार द्वारा इस योजना के लिए एक ऑफिशियल पोर्टल भी जारी कर दिया जाएगा, जिसमे आप समय-समय पर नई अपडेट जान सकेंगे।